चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र में सूरतापुर गांव स्थित घर के बाहर सोमवार की शाम खेल रहे बालक जैद अली (05) की पिकअप के धक्के से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक सहित वाहन को पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं चालक व वाहन को थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बलुआ थाना क्षेत्र के सूरतापुर गांव निवासी अजमद का सड़क किनारे घर है। उनके दो बेटों में छोटा पुत्र जैदअली (05) सोमवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी चहनिया की ओर से आ रही पिकअप ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद गांव वाले आनन-फानन में उसे उपचार के लिए लेकर अस्पताल लेकर भागे की रास्ते में ही उसकी मौत हो गया। वहीं ग्रामीणों ने वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।