फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर से लापता हुए वृद्ध का नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंद्रप्रभा नदी में मंगलवार की सुबह एक वृद्ध का शव मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त बैरा गांव निवासी नारद मौर्या (70) के रूप में हुई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार वह घर से दस दिन पहले लापता हो गये थे। उनके गुमशुदगी के बाबत चकिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के दिरेहू ग्राम पंचायत स्थित बैरा गांव निवासी नारद मौर्य 11 जनवरी की रात घर से लापता हो गये थे। इसके बाद परिवार वालों ने काफी खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला। बाद में परिवार वालों की ओर से उनके गुमशुदगी की तहरीर चकिया कोतवाली में दी थी, जिस पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उनके तलाश कर रही थी। मंगलवार को चंद्रप्रभा नदी में एक वृद्ध का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया। उनकी पहचान नारद मौर्य के रूप में हुई। उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि नारद मौर्य की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी थी। चंद्रप्रभा नदी में मंगलवार को सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें