फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बरठी गांव के तालाब में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव में शुक्रवार सुबह 10 बजे वृद्ध का शव घर के सामने तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बरठी गांव निवासी बंशु राम (65) बृहस्पतिवार की देर शाम अपने घर के बाहर परिजनों के साथ बैठे थे। कुछ देर बाद परिजन घर के अंदर सोने चले गए। इसके बाद शुक्रवार की सुबह घर के बाहर के तालाब में बंशु राम का शव दिखा। घटना की जानकारी होने के बाद जुटे ग्रामीणों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

वृद्ध के शव के पास पत्नी महाराजी देवी, बेटी पुष्पा कुमारी व पूजा, पुत्र अनिल कुमार, सुनील कुमार, अनिद कुमार, सुभाष कुमार, सतीश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। इस संबंध में कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तालाब में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें