फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पेड़ में फंसा मिला नदी में डूबे युवक का शव

विज्ञापन
धीना के कम्हरी बरहन गांव के समीप शव मिलने के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
धीना। रैथा गांव निवासी सुनील राम (28) बृहस्पतिवार को सुबह अगहर वीर बहुरिया नदी में डूब गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार को सुबह घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर कम्हारी बरहन गांव की पुलिया के पास शीशम के पेड़ में फंसा हुआ उसका मिला।
विज्ञापन

सुनील राम शौच के लिए घर से निकला था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर कर डूब गया था। दो दिन तक तलाश अभियान चलाया गया लेकिन उसका पता नहीं चला। तीसरे दिन शनिवार को सुबह गांव से चार किमी दूर कम्हारी बरहनी गांव की पुलिया के पास ग्रामीण पहुंचे तो शीशम के पेड़ में उसका शव फंसा हुआ देखा।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दोपहर 12 बजे धीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि शव की शिनाख्त सुनील राम के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, शव मिलने के बाद सुनील के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें