चकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बियर में बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय एक युवक का शव मिला। कोतवाल अतुल प्रजापति के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि लतीफशाह बियर में एक युवक का शव पानी में उतराया मिला है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।