अलीनगर थाना क्षेत्र के बरूईपुर गांव सभा के खरियारी गांव में सुजीत कुमार (36) का नीम के पेड़ की पर साड़ी के सहारे फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की ओर से तहरीर दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव निवासी काशीनाथ के परिवार के सदस्य सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह लगभग तीन बजे परिजनों की नींद खुली तो काशीनाथ का बड़ा पुत्र सुजीत घर से गायब पाया। आसपास खोजने के बाद उन्होंने देखा कि सुजीत का शव फंदे से लटक रहा था।
फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलीनगर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। हो सकता है कि उसने आत्महत्या की है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।