शहाबगंज। कस्बे में मंगलवार दोपहर को 26 वर्षीय एक युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शुभम मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय सतीश मोदनवाल, निवासी शहाबगंज कस्बा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। गहन जांच की जा रही है। सीओ रघुराज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा। हर संभावित बिंदु पर जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का है या कोई और।