बबुरी। पचोखर गांव में बुधवार की दोपहर में एक युवक का उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पचोखर गांव में राजनाथ का बेटा दीनदयाल (30) अपने घर पर अकेले रहता था। बुधवार की दोपहर काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इस पर आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिला। जब खिड़की से झांककर देखा तो दीनदयाल छत में बने हुक में रस्सी के फंदे के सहारे लटकता दिखा। दीनदयाल जायसवाल के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। उसकी मां अपने बड़े बेटे गुरुदयाल जायसवाल के साथ थाना बबुरी के ग्राम शिवनाथपुर में रहती हैं। दीनदयाल की अभी शादी शादी नहीं हुई थी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे भाई गुरुदयाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शराब बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।