फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवान में मिली युवक की लाश, गले पर रस्सी के गहरे निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। स्थानीय थाना के अमांव गांव के सीवान में मंगलवार की सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के गले पर रस्सी के गहरे निशान थे। जिससे गला दबाकर हत्या करने की आशंका है। युवक की हत्या से गांव में खलबली मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाद में फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। एसपी अमित कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल्द ही हत्या के मामले के खुलासा का आश्वासन दिया। अमाव गांव निवासी कुश चौहान (30) पुत्र राधे चौहान पिता के साथ खेती किसानी करता था। सोमवार की रात वह किसी काम से घर से बाहर निकला था। देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू हुई। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गांव के लोग सिवान में गए तो कुश चौहान का शव पड़ा मिला। कुश चौहान के गले पर रस्सी से दबाने के निशान पड़े थे। इससे प्रतीत हो रहा था कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। मौके पर शराब की चार बोतलें तथा चार गिलास भी पड़ी थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करने वाले युवक को जानते थे और घटना से पहले सबने मिलकर शराब पी थी। सूचना पाकर एसपी अमित कुमार, एएसपी, क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद कुमार यादव, इलिया प्रभारी मिथिलेश तिवारी, चकिया कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पहुंच गए। वस्तुस्थिति का जायजा लिया। एसपी ने जल्द से जल्द हत्या का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। यही नहीं जांच के लिए चार अधिकारियों की टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें