फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन में मिला बीएसएफ के जवान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सियालदह से अजमेर जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान का शव मिला। उसके पास मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई। जीआरपी ने पीडीडीयू जंक्शन पर शव को ट्रेन से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान कहां से कहां जा रहा था और उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चला। जीआरपी ने जवान की तैनाती वाले स्थल और परिवार के लोगों को सूचना दी है।
विज्ञापन

सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस बुधवार की सुबह सवा नौ बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफाॅर्म संख्या सात पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही दिव्यांग कोच के यात्रियों ने बताया कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। कंट्रोल की सूचना पर रेलवे के लोको मंडलीय चिकित्सालय से चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पास में कागजात के आधार पर उस व्यक्ति की पहचान प्रवीण नाना निमसे (40) पुत्र नाना साहेब निमसे निवासी तकलमिया, देवलाली, परवारा, जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र के रूप में हुृई। जवान बीएसएफ के 132 बटालियन किशनगंज बिहार में तैनात था। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जवान की मौत की सूचना परिवार वालों के अलावा बीएसएफ के बटालियन को दी गई है। मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें