फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: माइनर में मिला शव नेगुरा के दीपक का था

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद । अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव के समीप माइनर में मिले शव की पहचान शनिवार को जिले के नेगुरा गांव निवासी दीपक पाण्डेय के रूप में हुई। वह ऑटो चालक था। उसके गले पर चोट के निशान से परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई है। मृतक दीपक टेंगरा मोड़ से चंदौली तक ऑटो चलाता था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 4 नवंबर को लगभग दस बजे घर से निकले और 5 नवंबर को उनका शव मिला। 6 नवंबर को पहचान हो पाई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन गले में चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका है कि गला दबाकर हत्या की गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट रूप से हत्या का कारण बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें