फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल को प्रथम स्थान मिलने पर खुशी

Fri, 17 Apr 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले जिम खाना में गुरुवार की शाम 60वां रेल सप्ताह समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक विद्या भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हाेंने महाप्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंडल को पूरे जोन में प्रथम स्थान दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्य निष्ठा का परिणाम है। उन्हाेंने कर्मचारियों से और अधिक मेहनत करने की अपील की।


डीआरएम ने कहा कि पूरे जोन में मुगलसराय मंडल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 15 शील्ड, 35 रेल कर्मियों का व्यक्तिगत पुरस्कार और तीन को ग्रुप पुरस्कार महाप्रबंधक द्वारा दिया गया है। जो पूरे जोन में सबसे अधिक है। तत्पश्चात डीआरएम ने मंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 280 कर्मचारियों एवं 5 अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 21 ग्रुप पुरस्कार उन्हाेंने विभिन्न विभागों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया। अंत में स्काउट गाइड एवं मंडल रेल कला समिति के सदस्याें ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजनाें को भावविभोर कर दिया।

अपरमंडल रेल प्रबंधक बीआर विप्लवी समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी, महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष दुर्गावती विप्लवी, यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्य एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में रेल कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें