सकलडीहा। विकासखंड स्थित ब्लॉक कार्यालय मार्ग को चाैड़ा किया किया जा रहा है। 500 मीटर के इस सड़क के निर्माण में करीब 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सकलडीहा-डेढावल मार्ग से निकलकर सड़क ब्लाॅक होते हुए बीज गोदाम, तहसील, थाना, सीओ कार्यालय और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक जाती है। सकलडीहा रजवाहा की पटरी पर सघन तिराहे से सीओ कार्यालय तक सड़क सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। कई मुख्य कार्यालय इसी मार्ग पर होने की वजह से हमेशा वाहनों का दबाव होने से जाम की स्थिति बनी रहती थी। इसके सुंदरीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करा दी गई है।
सड़क की चौड़ाई तीन से बढ़ाकर साढ़े आठ मीटर की जाएगी। इसके साथ ही नाली का निर्माण भी होगा। राजवाहा पर बनी पुलिया की चाैड़ाई भ्बी बढ़ाकर 12 किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी विभाग जेई सुदामा यादव ने बताया कि कार्य शुरू करा दिया गया है जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।