फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस: भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने आंबेडकर को नमन किया

Thu, 26 Nov 2026 07:40 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। संविधान दिवस पर बृहस्पतिवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में शाहकुटी वार्ड नंबर दो में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने संविधान के आदर्शों और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर दिलाता है। कुंदन सिंह ने अपनी सामाजिक पहचान को बाबा साहेब के संघर्ष और संविधान की देन बताया। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है।
केंद्र सरकार बाबा साहेब के पंचतीर्थों का विकास कर रही है। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक सोनकर ''तिलक'' ने किया। इस अवसर पर विकेश कुमार, रोशन भारतीय, अभिषेक भारती, रंजन जैस, बबलू कुमार, वीरेंद्र भारती मौजूद रहे। मिठाई लाल, प्रमोद पासवान, दीपू कनौजिया, सनी कनौजिया, जयकिशन गौड़ भी उपस्थित थे। सभासद आदर्श जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें