फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भाजपा दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल करती है ः रागिनी सोनकर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सब्जी मंडी में धरने को संबो​धित करतीं मछलीशहर से सपा विधायक डॉ.रागिनी सोनकर। सं
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में फल-सब्जी व्यवसायी एसोसिएशन के बैनर तले कारोबारियों का धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने पहुंचीं मछलीशहर की सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि फल-सब्जी कारोबारी कड़ी मेहनत से अपना कारोबार करते हैं। उनकी मांगें ऐसी नहीं हैं, जिन्हें सरकार पूरा न कर सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन

कहा कि सोनकर समाज हिंदू समाज का हिस्सा है और भोलेनाथ को मानने वाले लोग हैं। भाजपा इन्हें बरगलाने का काम कर रही है। आज जब ये धरने पर बैठे हैं तो इन्हें कोई पूछने तक नहीं आ रहा है। रागिनी सोनकर ने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी कारोबारियों का सामान फेंकते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि कारोबारी सम्मानपूर्वक फल-सब्जी बेचने के लिए स्थान और वेंडिंग जोन की मांग कर रहे हैं। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें सम्मानपूर्वक व्यापार करने का हक मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वोट लेने के लिए लोगों को गुमराह करती है, लेकिन हक और अधिकार देने की बात नहीं करती।
धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने भी फल-सब्जी कारोबारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन को जल्द मंडी का निर्माण कराना चाहिए। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण भी करना पड़े तो किया जाए। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष चौधरी नारायण सोनकर, मंगल जायसवाल, अशोक तिलक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें