फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल रैली निकाली

Sat, 08 Aug 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार और समाजवादी पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुई साइकिल रैली शुक्रवार को गांव गांव में दौड़ी।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने रैली के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बताया कि ढाई वर्षों में प्रदेश का अत्यधिक विकास हुआ है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव के नेतृत्व में नियामताबाद विकास खंड के दर्जन भर गांवों साइकिल घूमी। इसमें नफीस अहमद गुड्डू, अयूब खां, प्रेम तिवारी, मंगल जायसवाल, गौरीशंकर तिवारी, राजेश यादव, महेन्द्र प्रताप, औसाफ अहमद, लक्ष्मी कन्नौजिया, धर्मदेव राज, धर्मराज यादव, हरिद्वार पटेल आदि रहे।

उधर सपा के जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू ने साइकिल रैली के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार के जनता के हित में किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


 कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी है, विकास हो रहा है। इसी तरह सैयदराजा विधायक मनोज सिंह की देखरेख में साइकिल चली गांव कीओर कार्यक्रम की शुरूआत रामरजाय चट्टी से हुई।
विज्ञापन


साइकिल को रामदुलार राजभर और लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना की। मनोज सिंह डब्लू की साइकिल क्षेत्र के ओदरा, रसूलपुर, सरया, सकरारी, कोहड़ा, अमाद्पुर, गांवों में घूमी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें