फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसे भंगिया न पिसाई ए गणेश के पापा गीत पर झुमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के सिकटिया चौराहे पर सरस्वती पूजा के अवसर पर न्यू डायमंड क्लब की ओर से देवी जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। हमसे भंगिया न पिसाई ए गणेश के पापा गीत पर प्रस्तुत नृत्य पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम की शुरूआत भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल ने मां सरस्वती की पूजा कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब की ओर से अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के मांडल पर पूजा पंडाल बनाया गया था। इसे देखने के लिए भी लोग जुट रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिषासुर वध, शंकर पार्वती संवाद, विष्णु लक्ष्मी संवाद सहित गीतों पर कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर आयोजक विनोद पटेल, कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता, कृष्ण मूर्ति पटेल, मंजीत पटेेल, हर्षित शर्मा, अमित शर्मा, राहुल वर्मा, अमित यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें