फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सीता हरण और जटायु युद्ध का मंचन देख भावुक हुए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। कस्बा स्थित रामलीला स्थल पर बुधवार को सीता हरण, जटायु युद्ध, शबरी भक्ति और नारद-राम संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

रावण ने छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लिया और उनकी रक्षा के लिए जटायु के संघर्ष का मंचन देख दर्शक भावुक हो गए। शबरी प्रसंग में भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और समर्पण को दर्शाया गया। वहीं, नारद-राम संवाद ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। इस मौके पर श्याम बिहारी दुबे, त्रिलोकीनाथ दुबे, हरिवंश उपाध्याय, संजीवन मिश्रा, रविंद्र नाथ दुबे, बसंत मिश्रा, संजय मिश्रा, गणेश अग्रहरि, प्रमोद रस्तोगी, महेश अग्रहरि, भरत रस्तोगी, सुदर्शन रस्तोगी, मुकुंद वर्मा, शम्मी रस्तोगी, गोविंद दुबे, विकास गुप्ता, सोनू गुप्ता, हर्ष अग्रहरि, विजय मौर्य, बिनोद दुबे, पप्पू दुबे और शिव रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें