फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिनदहाड़े हुई हत्या से सहमा इलाका, बाइक सवार बदमाशों ने बस मालिक को मारी गोली, पुलिस मौके पर

Thu, 01 May 2025 06:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

धानापुर कस्बा में बाइक सवार बदमाशों ने बस मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धानापुर कस्बा में गुरुवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े हिस्ट्रीशीटर और बस मालिक 52 वर्षीय राजकुमार उर्फ मुटन यादव को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से दहशत फैल गई। सीओ सहित पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। नाराज लोगों ने धानापुर चहनियां मार्ग को जाम कर दिया है।

विज्ञापन


धानापुर क्षेत्र के रायपुर निवासी राजकुमार उर्फ मुटन यादव की धनुषधारी नाम से दो बसें चलती हैं। कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास बैठे थे। एक बाइक से तीन युवक आए और मुटन यादव पर फायर झोेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने सात से आठ राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुटन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। मौकेे पर भारी भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने शव को स्कार्पियो में रखकर धानापुर चहनियां मार्ग को जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें