चहनिया। बलुआ पुलिस ने रविवार को बलुआ पुल से दस हजार रुपये के इनामी पशु तस्करी के आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 24 अगस्त 2024 को गोवंश बिहार ले जाते समय एक व्यक्ति पकड़ा गया था। उस दौरान राहुल कुमार भाग गया था। बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि चित्रकूट जनपद के मोहरवां थाने के राजापुर निवासी राहुल कुमार पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। उसके पास पिकअप वाहन है। उस पिकअप से पशु तस्करी की जा रही थी। उसका एक साथी प्रिंस उर्फ बगड़ू टड़िया (कैथापर) थाना अलीनगर पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश की जा रही है।