फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिहार में नकाबपोश व्यक्ति से गांजा खरीदकर मिर्जापुर बस स्टैंड पहुंचाते रहे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया कोतवाली पुलिस ने पथरहवा माइनर के पास से बृहस्पतिवार को गांजा तस्करी के आरोप में दो लोगों गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11 किलो 810 गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे बिहार में एक नकाबपोश व्यक्ति से गांजा खरीदकर चकिया के रास्ते मिर्जापुर बस स्टैंड पहुंचाते थे। वहां एक व्यक्ति गाजा खरीदता था।
विज्ञापन

वाहनों की जांच के दौरान पथरहवा माइनर पुरुषोत्तमपुर के पास एक बाइक पर सवार मुसहिबपुर गांव की तरफ से आकर कुछ दूर पहले रुक गए। वापस जाने की फिराक में थे कि पुलिस ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। जांच के दौरान उनके पास 11 बंडलों में 11 किलो 810 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कोतवाल अतुल प्रजापति ने पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग गांजा बेचकर रुपये बराबर-बराबर बांट लेते हैं। आरोपियों ने यह भी बताया कि उनको बिहार प्रांत में एक नकाबपोश व्यक्ति निर्जन स्थान पर उन्हें गांजा देता है। उससे गांजा खरीद कर मूसाखाड़ होते हुए शिकारगंज के रास्ते मिर्जापुर बस स्टैंड पर ले जाते हैं। जहां एक व्यक्ति मिलता है। उसको ऊंचे दामों पर वे गांजा की पुड़िया बांधकर बेचते हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें