फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीएम ने रंगदारी, भूमाफिया जैसे मुकदमे के आरोपी को किया जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरिशंकरपुर के रहने वाले एक अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कारवाई की है । डीएम के आदेश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को नोटिस थमाया और ध्वनि प्रसारक यंत्र के जरिए इसकी सूचना को लोगों को बताया ।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश गुप्ता पर एससीएसटी, रंगदारी मांगने के साथ साथ भूमाफिया जैसे मामले में मुकदमा दर्ज है । पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने ओमप्रकाश के विरुद्ध जिला बदर की कारवाई की । शुक्रवार की शाम निरीक्षक चंद्रकेश शर्मा ने पुलिस टीम के ओमप्रकाश के घर जा कर उसे नोटिस थमाया। इस दौरान पुलिस ने ध्वनि प्रसारक यंत्र के जरिए बताया कि उसे जिला बदर किया जाता है । पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश का जनमानस में भय व्याप्त है । लोग इसके विरुद्ध गवाही देने में डरते हैं । ऐसे में ओमप्रकाश को जिला बदर किया जाता है । पुलिस ने बताया कि छह माह तक जिले में उसका प्रवेश वर्जित है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज है, डीएम की ओर से उसके विरुद्ध जिला बदर की कारवाई की गई है । इसका नोटिस भी उसे दे दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें