फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के 25 वैगन पटरी से उतरे

Sat, 09 May 2015 01:38 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वा रोड से कोयला लेकर आ रही मालगाड़ी के 25 वैगन शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे मुगलसराय रेल मंडल के कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के समीप पटरी से उतर गए।
विज्ञापन



इससे गया रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। ट्रेनें जगह-जगह खड़ी हो गईं। तीन घंटे बाद  ट्रेनें परिवर्तित रूट से आगे बढ़ाई गईं। शनिवार की सुबह तक परिचालन सामान्य होने की संभावना है।


मालगाड़ी शुक्रवार की सुबह गढ़वा रोड स्टेशन से रवाना हुई। मुगलसराय रेल मंडल के कुम्हऊ रेलवे स्टेशन से गुजरने के दौरान मालगाड़ी के 25 वैगन पटरी से उतर गए। इससे मुगलसराय और गया के बीच अप और डाउन दोनों रूट बाधित हो गई। इसके चलते अजमेर-सियालदह और आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस कुदरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी गईं। नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस तथा आनंद विहार टर्मिनल-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन को मुगलसराय रोक दिया गया।
विज्ञापन


महाबोधि एक्सप्रेस गया रेलवे स्टेशन पर, आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर गया रेलवे स्टेशन पर तथा बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन सोननगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दी गई।

तीन घंटे बाद ट्रेनें परिवर्तित रूट से आगे बढ़ाई गईं। मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने बताया कि कुम्हऊ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतर जाने के कारण ट्रेनों के  परिचालन में बाधा आई है।

दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गई है। शनिवार की सुबह तक परिचालन सामान्य होने की संभावना है।
इनसेट
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से रवाना हुईं
12397 अप गया नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, 12801 अप पुरी नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12353 अप लालकुआं एक्सप्रेस, 12373 अप दूरंतो एक्सप्रेस, 12313 अप सियालदह-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पटना-आरा-बक्सर होकर गंतव्य को रवाना हुईं। इसी प्रकार 12988 डाउन अजमेर सियालहद एक्सप्रेस, 12802 डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12818 डाउन झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन बक्सर-आरा-पटना होकर गई। इसके अलावा 13010 डाउन दून एक्सप्रेस, 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन मुगलसराय-पटना-झाझा होकर गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें