फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीएम विश्वकर्मा योजना लागू करने के लिए दिया धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा उत्थान मंच की ओर से दिरेहूं स्थित जय गुरुदेव वाटिका में आयोजित सम्मान समारोह में पीएम विश्वकर्मा योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर वाराणसी के भाजपा जिलाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के लोगों से संगठित होने और शिक्षित होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वाराणसी के भाजपा के जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने समाज के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि संगठित और शिक्षित समाज राजनीतिक, सामाजिक ,भागीदारी में आगे बढ़कर समाज को मजबूत करने में सहयोगी होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में समाज के 90 प्रतिशत लोगों का सहयोग हमें मिला है। इस अवसर पर रामनगर निवासी यूपी सुंदरी शिवांगी विश्वकर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, सभासद मीना विश्वकर्मा, अनीता शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, राम अवतार आदि रहे। अध्यक्षता रिटायर्ड फौजी श्यामलाल विश्वकर्मा ने और संचालन सुभाष विश्वकर्मा व राजेश विश्वकर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्रीकांत विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें