फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास की घटना के बाद गांव में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बावजूद इसके घटना को लेकर गांव के दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना के तीसरे दिन सोमवार को भी गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। विशेष समुदाय के एक युवक द्वारा गांव की आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास पर गांव के लोग आक्रोशित दिख रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। सीओ नीरज पटेल ने गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी है। उन्होंने बताया कि गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों को शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए समझाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी ग्रामीण आक्रोशित दिख रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है। साथ ही विभाग के उच्चाधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें