फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा के तहत हुआ सड़कों के निर्माण का टेंडर रद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के नगर निकायों में खराब सड़कों की मरम्मत पर फिलहाल पानी फिर गया है। कारण कि सड़क निर्माण के लिए डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) के अंतर्गत हुए लगभग दो करोड़ रुपये का टेंडर रद हो चुका है। इसके चलते नगर पंचायत चकिया व चंदौली समेत पीडीडीयू नगर पालिका की कुल 25 सड़कें बन नहीं पाएंगी। टेंडर रद होने के पीछे अधिकारी अपरिहार्य कारण बताकर मामले से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद लोक निर्माण विभाग की सड़कों के अलावा नगरीय निकायों की सड़कों की हालत भी खराब है। इसे देखते हुए नगर की सड़कों को ठीक कराया जा सके इसके लिए डूडा के तहत लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से चकिया में एक, चंदौली में 11 व पीडीडीयू नगर में 13 सड़कों का निर्माण कार्य कराये जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विभाग की ओर से टेंडर भी निकाला गया। टेंडर निकलने के बाद उसमें ठेकेदारों ने आनलाइन आवेदन भी किया। लेकिन बाद में टेंडर को रद कर दिया गया। टेंडर रद होने से सड़क निर्माण का मामला अधर में लटक गया है। इस संबंध में एडीएम अतुल कुमार ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से टेंडर को रद कर दिया गया है। जल्द ही इसका इसका टेंडर कराकर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें