जनपद की यातायात पुलिस की ओर से सोमवार की पूर्वाह्न नगर के जीटीआर ब्रिज
एवं परमार कटरा के समीप ओवरलोड एवं आड़े तिरछे खड़े चार पहिया वाहनों के
खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान दस वाहनों का
चालान करने के साथ ही तीन वाहनों को सीज किया गया। वहीं तीन लग्जरी वाहनों
में ह्वील कैप लगाने के साथ ही जुर्माने के रूप में 14 हजार रुपये वसूले।
यातायात पुलिस के इस कार्रवाई से वाहन चालकों एवं संचालकों में खलबली मची
रही।
गौरतलब है कि पंचफेड़वा से लगायत पड़ाव तक जीटी रोड पर
जाम की समस्या बनी रहती है। विशेष रूप से नगर के मुख्य बाजार जीटी रोड,
चंदासी कोलमंडी एवं पड़ाव पर जाम के मामले में स्थिति कुछ ज्यादा ही बदतर
है। आए दिन इस मामले में मिल रही शिकायतों को पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने
काफी गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस को विशेष चेकिंग अभियान चलाने का
निर्देश दिया।
इसी क्रम में गुरवार की पूर्वाह्न जिला यातायात प्रभारी आशीष
कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस संबंध में
जिला यातायात प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के
निर्देश पर चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।