फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दस हजार रेलवे क्वार्टरों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल की रेलवे कॉलोनियों की सूरत 25 करोड़ रुपये से सुधरेगी। रेलवे कॉलोनियों में क्वार्टरों की मरम्मत करने, नालियों की हालत सुधारने, पार्क विकसित करने के लिए 25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। चुनाव बाद टेंडर कराकर काम कराया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडल में 12 हजार रेलकर्मी तैनात हैं। प्लांट डिपो में एक हजार रेलकर्मी हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में पीडीडीयू नगर, चंदौली, सैयदराजा, भभुआ, सासाराम, डेहरी आन सोन, रफीगंज, गया और मानपुर रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों के रहने के लिए क्वार्टर बनाए गए हैं। पूरे मंडल में लगभग दस हजार क्वार्टर बनाए गए हैं। सबसे अधिक रेलकर्मी पीडीडीयू नगर में है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण क्वार्टर जर्जर हो चुके हैं। अंग्रेजी शासन के दौरान बनाए क्वार्टरों की छत से पानी टपक रहा है। दीवारों में दरार पड़ गई है। रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत को लेकर लगातार रेलवे यूनियन और रेलवे अधिकारी मांग करते रहे हैं। इसको देखते हुए अब रेलवे ने क्वार्टरों की मरम्मत और कॉलोनियों के सुंदरीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अप्रैल में धन जारी हो गया है। हालांकि धन मिलने के बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। इसके कारण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में कार्य पूरा कराया जाना है। इसको लेकर रेल मंडल प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


रेलवे कॉलोनियों के सुंदरीकरण और क्वार्टरों की मरम्मत के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। चुनाव के बाद टेंडर कराकर मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। पूरे मंडल के दस हजार क्वार्टरों की मरम्मत कराने के साथ ही रेलवे कॉलोनियों में टूटी नालियों को ठीक कराया जाएगा और अन्य सुंदरीकरण के कार्य कराए जाएंगे। - पी. तिवारी, मंडल अभियंता हेड क्वार्टर, पीडीडीयू मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें