फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पुणे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दानापुर, दरभंगा, भागलपुर के बीच चल रही दस स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब ये ट्रेनें 17 जून तक चलेगी। इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय से होकर गुजरने वाली पुणे दानापुर स्पेशल ट्रेन अप में चार, सात, 11 एवं 14 जून को पुणे से तथा डाउन में पांच, आठ, 12 एवं 15 जून को दानापुर से खुलेगी। इसी तरह पुणे दरभंगा स्पेशल तीन और दस को पुणे से जबकि पांच और 12 को दरभंगा से खुलेगी। वहीं पुणे भागलपुर स्पेशल अप में छह और 13 को जबकि डाउन में आठ एवं 15 जून को खुलेगी। इस तरह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर स्पेशल ट्रेन अप में तीन एवं 10 जून को सीएसटी से खुलेगी, जबकि डाउन में चार और 11 जून को दानापुर से खुलेगी। इसी तरह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस दरभंगा स्पेशल ट्रेन एक, आठ और 15 जून को दरभंगा के लिए खुलेगी जबकि डाउन में तीन, 10 एवं 17 जून को दरभंगा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें