फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के लिए दस बेड का कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय कोतवाली परिसर के पुराने भवन में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में दस बेड का कोविड हास्पिटल स्थापित किया गया है। जिसमें ऑक्सीजन, आवश्यक दवाएं तथा चिकित्सा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

इस कोविड अस्पताल में ऑक्सीमीटर, पल्स मीटर, थर्मल मशीन, कोरोना किट दवाएं तथा एक सिलेंडर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होगी। कोरोना संक्रमित होने वाले पुलिसकर्मियों को इस सेंटर में भर्ती कर इलाज किया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों को सुरक्षित करने के लिए कोतवाली परिसर में कोविड सेंटर स्थापित की गई है। जिससे पुलिस कर्मियों को संक्रमित होने की जानकारी पर आइसोलेट करने के साथ उनके इलाज के उचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सक सेवा के लिए चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा गया है। कोविड हॉस्पिटल एल-2 में बेड खाली नहीं होने पर इस सेंटर पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें