फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिन में बढ़ा तापमान, शाम को बूंदाबांदी से फिर बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर कमजोर पड़ने के बावजूद जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद सूरज फिर बादलों की ओट में छिप गया। शाम को पीडीडीयू नगर सहित आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक का अहसास बना रहा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शनिवार के 27 डिग्री के मुकाबले दो डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को रात का तापमान 21 डिग्री था, जो रविवार को घटकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का प्रभाव कमजोर होने के साथ मौसम में धीरे-धीरे बदलाव आने के संकेत हैं। आगामी दिनों में दिन के तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ेगा। राज्य कृषि एवं मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव का असर सुबह और शाम अधिक महसूस हो सकता है। दिन में गर्माहट बढ़ेगी, जबकि रात में तापमान गिरने से हल्की ठंड बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें