फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लुढ़का तीन डिग्री तापमान, आसमान में छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बंगाल की खाड़ी में बृहस्पतिवार को उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर शुक्रवार जिले के मौसम में दिखा। जिले में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे और दिनभर ठंडी हवाएं चलीं। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने जिले में शनिवार को तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। दाना तूफान के असर के चलते जिले के तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम (29 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 की जगह 21.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बंगाल में दाना तूफान के कारण स्थानीय जंक्शन से होकर गुजरने वाली अप व डाउन की 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 अक्तूबर को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दाना तूफान के कारण चंदौली समेत आसपास के जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, नवंबर महीने की शुरुआत में तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें