फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इंजन फेल होने से साढ़े तीन घंटे खड़ी रही तेजस राजधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजेंद्र नगर (पटना) से नई दिल्ली जा रही 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार रात बहोरा-चंदेल स्टेशन के पास फेल हो गया। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटे तक मौके पर खड़ी रही। काफी प्रयास के बाद भी इंजन ठीक नहीं हुआ तो दूसरा इंजन भेजा गया। इसकी मदद से ट्रेन को पीडीडीयू जंक्शन लाया गया, जहां से रात करीब दो बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान अप लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित रहा और छह ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर से नई दिल्ली के लिए तेजस राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। दानापुर रेल मंडल के बहोरा-चंदेल स्टेशन के पास पहुंचते ही इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई। लोको पायलट और तकनीकी कर्मचारियों ने खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दूसरा इंजन भेजा गया। उसे ट्रेन से जोड़कर पीडीडीयू जंक्शन लाया गया। यहां से रात करीब दो बजे ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
इंजन खराब होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसका असर अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा। अप लाइन पर छह से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्थानों पर खड़ी रहीं। कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा और उनकी आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी के कारण तेजस राजधानी एक्सप्रेस दानापुर रेल मंडल के बहोरा-चंदेल स्टेशन के पास खड़ी रही। बाद में दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को पीडीडीयू जंक्शन लाया गया। यहां से ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
इनसेट-

अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं ट्रेनें
राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस का बहोरा चंदेल के पास इंजन फेल हो गया। इस कारण पीछे से आ रहीं आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। ट्रैक बाधित होने की वजह से ये ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। पटना-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, दानापुर-यशवंतपुर संघमित्रा एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, दरभंगा-यशवंतपुर बागमती एक्सप्रेस, हड़पसर फेस्टिवल स्पेशल और सुपौल-पुणे एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित हुआ। राजधानी एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद परिचालन बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें