फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज प्रताप ने जीती साढ़े तीन हजार की इनामी कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज प्रताप ने जीती साढ़े तीन हजार की इनामी कुश्ती
विज्ञापन

सचित्र- 30
कंदवा। क्षेत्र के ककरैत पुल के पास स्थित दैयत्रा बाबा मंदिर पर सोमवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित व बिहार प्रांत के पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। कुश्ती का शुभारंभ मुखिया संजय सिंह उर्फ बब्बू और ग्राम प्रधान रमाशंकर जायसवाल ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब दो दर्जन कुश्तियां हुईं। साढ़े तीन हजार रुपये की इनामी कुश्ती में तेज प्रताप यादव ने मोहन पहलवान को पटकनी दी। वहीं ढाई हजार रुपये की इनामी कुश्ती में मंटू पहलवान ने सुरेंद्र पहलवान को चित्त कर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं में कुश्ती के प्रति कम हो रही ललक चिंता का विषय है। इस पुरानी परंपरा को बचाए रखने के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाली योजनाओं को बढ़ावा देने की जरूरत है। इन प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने और उसे निखारने का मौका मिलता है। इस मौके पर अजय पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें