पीडीडीयू नगर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से जुड़े मामले अधिक आए। सकलडीहा कोतवाली में तहसील स्तरीय कोई अधिकारीं नहीं पहुंचा। वहीं डीएम और एसपी ने शहाबगंज थाने पर पहुंच कर फरियादियों की समस्याएं सुनी। सभी थानों में शनिवार को आए कुल 92 प्रार्थना पत्रों में 5 का समाधान किया गया।
डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे ने शहाबगंज में पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं एएसपी आपरेशन और सीओ चकिया ने नौगढ़ थाने में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 92 प्रार्थना पत्र आए। इसमें राजस्व से संबंधित 79 जबकि पुलिस से संबंधित 13 मामले आए।
इसमें राजस्व से संबंधित तीन और पुलिस से संबंधित दो सहित कुल पांच मामलों का समाधान किया गया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस में तहसील का कोई अधिकारी नहीं रहा। कोतवाली में आए 10 प्रार्थना पत्र आए।
इस दौरान कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, नई बाजार चौकी इंचार्ज विजय राज, लेखपाल विजय यादव आदि रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार थाना परिसर में एडीएम राजेश कुमार की मौजूदगी में समस्याएं सुनी गई। इसमें सात प्रार्थना पत्रों में एक का समाधान किया गया। सभी मामले राजस्व से जुड़े रहे।
रायपुर गांव के किसानों ने बेमौसम बरसात के कारण खेतों में हुए जल भराव की समस्या सुनाई। इसमें पर जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन, राजस्व निरीक्षक गयासुद्दीन, लेखपाल अरुण अवस्थी, घनश्याम शुक्ल, अभिराज सरोज आदि रहे।