फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तहसील दिवस महाराजा का दरबार नहीं’

Wed, 06 May 2015 01:35 AM IST
संवाददाता चकिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस महाराजा का दरबार नहीं है, जहां त्वरित न्याय दिया जा सके। तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजना तथा उनका तथ्यपूर्ण निस्तारण किया जाना जरूरी है। ताकि तहसील दिवस मे फरियादियों का विश्वास जगे। उक्त विचार मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों को पूरी तरह से संतुष्ट किया जाए तथा डिमांड से संबंधित प्रार्थना पत्रों को धन उपलब्ध हो जाने पर संज्ञान में लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्रों को किस अधिकारी के पास भेजा जाए, इसकी सही मार्किंग जरूरी है। किसान नेता दशरथ यादव द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर आयुक्त ने रामघाट पंप कैनाल की कार्य योजना को आगे बढ़ाने के लिए सिंचाई तथा वनविभाग को सक्रिय भूमिका अदा करने को कहा। इलिया के कोटेदार की दूकान प्रकरण पर मंडलायुक्त ने कहा कि निलंबित कोटे को दूसरे गांव के कोटे से अटैच करने पर काला बाजारी बढ़ती हैै। उन्होंने मामले का त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील दिवस में आयुक्त ने कानूनगो शहाबगंज के यहां लंबित सात, नौगढ़ कानूनगो के तीन तथा चकिया कानूनगो के दो मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही तहसीलदार ने गायघाट न्याय पंचायत के किसानों की फसल बीमा की धनराशि दिलाने के लिए कर्ज लेने वाले किसानों का संपूर्ण ब्यौरा डीडीओ को उपलब्ध कराने को कहा। मंडलायुक्त ने कहा कि चकिया तहसील के छह थानों के एसओ आबाद और गैरआबाद गांव की सूची तैयार करें, ताकि सीमा विवाद की समस्या  समाप्त हो सके।  किसानों को राहत देने के लिए क्राप कटिंग की सूचनाएं कंप्यूटर में अपडेट करने का निर्देश दिया। डीआईजी एसके भगत ने एक जनवरी 2015 से 107, 116 के मामलों की कितनी चालान रिपोर्ट थानों से भेजी गई, कितनों को नोटिस जारी हुई, कितने बयान दर्ज हुए तथा कितने पेंडिंग हैं, सभी की रिपोर्ट 40 मिनट में पेश करने के निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया। इस दौरान एडीएम देवकृष्ण तिवारी, एसडीएम रमाशंकर द्विवेदी, सीओ राधेश्याम कोल, नक्सल सीओ आरके मिश्र, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें