फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रहा किशोर गायब, 24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा थाना क्षेत्र के दिनेश कुमार का पुत्र हेमंत कुमार(13) शनिवार को जमोखर में एक स्कूल में पढ़ने के बाद शाम को घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन करने के बाद सैयदराजा और शहाबगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। शहाबगंज थाने में किशोर की गुमशुदगी दर्ज की गई है। दोनों थाने की पुलिस मौका मुआयना करके किशोर के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। वहीं एक पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला गया। पर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। शहाबगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें