फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किशोरी से किया दुष्कर्म, सुधार गृह भेजा गया बाल अपचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने में आया है। आरोप है कि किशोर ने पीड़िता के मां के खाते से 45 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस बाल अपचारी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। तहरीर के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को दो अप्रैल की रात पास के ही गांव रहने वाला एक किशोर बहलाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी काफी देर तक जब घर नहीं आई तो परिवार वाले परेशान हो गए। इसके बाद लोगों ने किशोरी की खोजबीन शुरू की। इस बीच किशोर का एक दोस्त उसे उसके घर छोड़कर वहां से चला गया। किशोरी ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता मां की तहरीर पर बाल अपचारी को उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। किशाेरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें