फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किशोरी ने पंखे से झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में सोमवार की शाम एक किशोरी ने घर के कमरे में लगे पंखे के सहारे चुन्नी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शव को फंदे से नीचे उतारा। फारेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के सक्तेशगढ़ निवासिनी सोनी देवी अपनी पुत्री बल्लू कुमारी (14) के साथ कटरिया गांव में एक किराए के मकान में रहती थी। सोनी मिर्जापुर के अहरौरा में किसी निजी फर्म में काम करती हैं। सोमवार को वह अहरौरा काम पर चली गई थीं। उकी पुत्री बल्लू कुमारी घर के बाहर पड़ोस की लड़कियों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वह अचानक अपने कमरे में गई और छत में लगे पंखे में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर झूल गई। उसकी मौत हो गई।
काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो बल्लू कुमारी पंखे के सहारे लटक रही थी। पुलिस ने शव नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। जफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी जावेद सिद्दीकी ने बताया कि मृतका के मां को सूचना दे दी गई और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें