फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन से गिरकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। क्षेत्र के बहोरा चंदेल हॉल्ट के पास मंगलवार की रात ट्रेन से गिरकर 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। परिवार वाले बुधवार की सुबह किशोरी को खोजते हुए बहोरा चंदेल हाल्ट के पास पहुंचे, जहां ट्रैक के बीच किशोरी की लाश मिली। मौके पर पहुंची धीना थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

धीना पुलिस ने बताया कि ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त शगुफ्ता नाज पुत्री डॉक्टर मकसूद आलम, निवासी टीकाडीह, थाना कौवाकोल, जिला नवादा, बिहार के रूप में हुई। बताया कि किशोरी अपने जीजा मोहम्मद आजाद अंसारी और बहन सब्बा परवीन निवासी तरहट जिला लखीसराय, बिहार के साथ विक्रमशिला एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रही थी। रात में करीब आठ बजे शौच के लिए गई थी। इस दौरान वह बहोरा चंदेल हॉल्ट के पास ट्रेन से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बहन और बहनोई बुधवार को सुबह उसे खोजते हुए मौके पर पहुंचे। बाद में मृतका के भाई और पिता भी धीना थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें