फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। रोहतास जिले के शिवसागर के समीप पखनारी पेट्रोल पंप के पास बुधवार की अल सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। स्कार्पियो में सवार एक ही परिवार के 12 में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


करमचट थाना क्षेत्र के कूड़ारी गांव के सुदेश्वर शर्मा ने हाल ही में नई स्कार्पियो खरीदी थी। वे पूर परिवार के साथ बोध गया गए थे। परिवार के साथ स्कार्पियो से घर वापस लौटने के दौरान बुधवार सुबह रोहतास जिले के शिवसागर के समीप पखनारी पेट्रोल पंप के समीप चालक को नींद आ गई। स्कार्पियो अनियंत्रित होकर वहां सड़क किनारे खड़े कटेनर के पीछे जा टकराई।
हादसे में स्कार्पियो में सवार 12 में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य पांच घायलों का इलाज सासाराम के सदर अस्पताल मे चल रहा एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से परिजनों एवं गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें