फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टहलते समय जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव के नेहता में शनिवार की सुबह टहलते समय किसी जहरीले जंतु के काटने से अवधेश राजभर 16 वर्ष की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि टहलने के बाद घर लौटकर उसने मां से नींद आने की बात कही और सो गया। काफी देर तक न जागने पर परिजन जब उसे उठाने पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ी हुई थी। परिजन पहले उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल की जगह उसे मिशन अस्पताल बिच्छी बोझ लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने इलाज से मना कर दिया। इसके बाद मऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी अभी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें