फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रैक्टर की चपेट में आया किशोर, बुझ गया घर का चिराग

Tue, 06 Apr 2021 10:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक किशोर की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटना चकिया कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी ग्राम पंचायत के पास की है। जहां साइकिल सवार किशोर सुनील(13) तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक सुनील चकिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-6 सिविल लाइन पूर्वी निवासी जगदीश पटवा का पुत्र था। 

सुनील की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सुनील की माता लक्ष्मीना देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें