फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लतीफशाह बांध में नहा रहे किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। चकिया क्षेत्र के लतीफशाह बांध के कुंड में दोस्तों के साथ नहाते समय डूबने से सोनू कुमार बिंद (15) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस में 45 मिनट की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चकिया कोतवाली क्षेत्र के गरला, पीतपुर गांव निवासी सोनू कुमार अपने छह साथियों के साथ रविवार को दोपहर में लतीफशाह बांध के निचले कुंड में नहाने पहुंचा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह तब तक गहरे पानी में समा चुका था। घटना की जानकारी पाकर रामपुर चौकी प्रभारी अभिनव कुमार और थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद किशोर के शव को बरामद कर बाहर निकाला। इस बीच सोनू के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। दशरथ बिंद की दो बेटियां और दो बेटों में सोनू तीसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें