फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी और पिता का पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदाैली। सदर कोतवाली के एक गांव में शनिवार की रात घर सो रही एक किशोरी से युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी भाग गया। कुछ देर बाद वह अपने दोस्तों के साथ फिर पहुंरा और पीड़िता व उसके पिता की पिटाई कर दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने घर सो रही थी। आधी रात के बाद आरोपी अरविंद उसके घर में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा। इसी बीच किशोरी की नींद टूट गर्ई और उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। कुछ देर के बाद वह अपने दोस्तों के साथ फिर पीड़िता के घर पहुंच गया। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पीड़िता और उसके पिता की जमकर पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। सदर कोतवाली पुलिस ने अरविंद, राजू, विकास और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल गगन राज सिंह ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें