फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी मगध एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन मगध एक्सप्रेस रविवार को बिहार के टूडीगंज स्टेशन के समीप कपलिंग टूटने से दो भागों में बंट गई। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन पीडीडीयू-पटना रेल रूट दो घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन

मगध एक्सप्रेस रविवार की सुबह पीडीडीयू जंक्शन से सवा नौ बजे खुली थी। ट्रेन साढ़े दस बजे बिहार के डुमरांव पहुंची। डुमरांव स्टेशन से सुबह 10:58 बजे रवाना हुई। जैसे ही टुड़ीगंज स्टेशन के नुआंव गुमटी के समीप पहुंची कि एस-7 डिब्बे का कपलिंग टूटकर अलग हो गया। इससे एसी के साथ एस-7 डिब्बा आगे निकल गया। शेष डिब्बे ट्रैक पर रुक गए। इसी दौरान ड्राइवर की नजर पड़ते ही उसने गाड़ी को रोक दिया। इंजन से 13 और 14 डिब्बे के बीच कपलिंग टूटने और ट्रेन के दो हिस्से में बटने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में लगभग पचास यात्री पीडीडीयू जंक्शन से सवार हुए थे। सभी सुरक्षित हैं। इस दुर्घटना से डाउन मेन लाइन पर परिचालन ठप हो गया। सूचना मिलते ही दानापुर रेल मंडल केअधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत कर्मियों ने दोनों कोच को जोड़कर दोपहर बाद करीब ढाई बजे ट्रेन रवाना की गई। दुर्घटना के कारण पटना से पीडीडीयू जंक्शन की ओर आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, दानापुर सिकंदराबाद समेत कई ट्रेनें एक घंटे की देरी से आईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें