क्षेत्र के भैसौड़ा गांव में खसरे से मंगलवार की रात सानिया (12) की मौत के बाद शुक्रवार को नौगढ़ सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और पीड़ितों का उपचार किया। गांव में अभी भी 26 लोग बीमारी की चपेट में हैं। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
क्षेत्र के भैसौड़ा गांव में पिछले एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। जिसमें दो दर्जन से अधिक बच्चे बीमार हैं। इसी बीच मंगलवार को पीड़ित सानिया नामक बालिका की मौत हो गई। गांव में अभी भी सलामत (19), फैज अली (16), अजहरू (14), सुहेल (14), सहाना (18), तस्मीन (05), अलीशा (04), रहनुमा (10), सदीबा (12), चांदनी (12), मुस्कान (12), शाहिद (13), गुलाम रसूल (12), सखातूल (13), आसमा (14), आमिर खान (16), रानी (08), गुड़िया (10), जुबेद (12), जाफरीन (10), इश्तियाक (07), तौहिद (08), शाजिद (05), अफजाल (12), जैनुल (06) अनुल (07) आदि हैं। दो दिन तक स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी।
शुक्रवार को ग्राम प्रधान खुशबू निशा ने क्षेत्रीय विधायक पूनम सोनकर को फोन से यह सूचना दी। इस पर विधायक ने सीएमओ से स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने को कहा। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संजय पटेल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। जिसके बाद पीड़ितों का उपचार शुरू किया जा सका।