फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अभ्युदय कोचिंग सेंटरों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों की होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना तहत जिले के तीन सेंटरों में सिविल सेवा (आईएएस और पीसीएस), जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस व अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक विषय विशेषज्ञ समाज कल्याण विभाग में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य बताया कि जिले तीन अभ्युदय कोचिंग सेंटर चकिया, चंदौली और नौगढ़ में 30 अप्रैल तक कोर्स पूरा करने के लिए गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, राजव्यवस्था, इतिहास, सामान्य भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी तथा अन्य सम्बन्धित विषय जैसे सामान्य हिंदी, करेंट अफेयर्स के शिक्षकों की भर्ती होगी। इच्छुक विषय विशेषज्ञ 13 से 21 अक्तूबर तक जिला मुख्यालय स्थित गंगा पुर रोड स्थित विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें