जिले में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल शनिवार को दसवें दिन भी जारी रही। इस
दौरान चैनपुर प्रखंड मुख्यालय पर सैकड़ों शिक्षकों ने सभा का आयोजन किया और
सरकार विरोधी नारे लगाये।
शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि यह
हड़ताल तबतक जारी रहेगी। जबतक सरकार हमारी मांगें मान नहीं लेती। बताया कि
परीक्षा की कॉपी जांचने के लिए सरकार सेवानिवृत्त शिक्षकों से कराने पर
विचार कर रही है। उसका भी हम विरोध करेंगे और केंद्रों पर जाने से रोकने का
प्रयास होगा। स्थानीय प्रशासन इसमें बाधा डालने की कोशिश करेगा तो पुन:
आंदोलन व्यापक तौर पर होगा।