मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढिया गांव स्थित एक लॉन के पास बुधवार की रात बरात लगने के दौरान वर और वधू, दोनों के पिता के बैग से नगदी और जेवरात चोरी गई। पीड़ितों के अनुसार चारों ने दोनों के बैग को काटकर 1. 82 एक लाख नकदी और लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के जेवरात पर चुरा लिए। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बिहार के पौरा निवासी मोहन सेठ पिछले 10 वर्षों से मढि़या गांव में मकान बनवाकर अपने परिवार संग रहते हैं। मोहन सेठ के दूसरे नंबर के बेटे दुर्गेश की शादी डेहरी निवासी अंतुल सोनी की बेटी से तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम मढिया बंधा रोड स्थित एक लॉन में था। बुधवार की शाम लॉन के पास बरात लगते मोहन और अंतुल के बैग से पैसे और जेवरात चोरी हो गई। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। संवाद